Site icon

राजनांदगांव : युवाओं को न नौकरी दे रहे न ही परीक्षा शुल्क लौटा रहे …

राजनांदगांव : युवाओं को न नौकरी दे रहे न ही परीक्षा शुल्क लौटा रहे …

राजनांदगांव : युवाओं को न नौकरी दे रहे न ही परीक्षा शुल्क लौटा रहे …

राजनांदगांव l प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर लिए गए शुल्क की वापसी, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार के मुद्दे पर एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष चेतन भानुशाली, पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री, विप्लव शर्मा, प्रदेश महा सचिव राजा यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष अमर झा कार्यकर्ताओं के साथ राजनांदगांव पोस्ट ऑफिस पहुंचे। यहां से वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निवास पर प्रतीकात्मक टोपी कूरियर से भेजी। चेतन भानु शाली ने कहा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही। परीक्षा शुल्क वापस नहीं कर रही। बेरोजगारी भत्ते के सवाल पर चुप है। अब सरकार को जिम्मेदारी की टोपी पहनाने का वक्त आ गया है।

ऋषि शास्त्री ने कहा भाजपा सरकार के पास युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। परीक्षा शुल्क लेने की पूरी व्यवस्था है। सरकार बताए कि युवाओं को रोजगार कब मिलेगा। परीक्षा शुल्क की वापसी कब होगी।

Exit mobile version