Site icon

CG : कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस …

CG : कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस …

CG : कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस …

रायपुर । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतों की पहचान कर उन्हें दण्डित करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।

इस शुभ दिन में RISEVO प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स द्वारा कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री चांवल, दाल, पोहा, मूंगफली, तेल, बिस्कुट, चना के साथ कपड़े, सफाई में उपयोग होने वाले सामान नियमित दिनचर्या में उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, सचिव बिमल घोषाल, अजय राठौर , एस. के. घर , पारुल चक्रवर्ती RISEVO प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स के डायरेक्टर सागर सेन , देवेंद्र कुमार, ईश्वर वर्मा,मुन्ना यादव, दीपांजलि साहू के अतिरिक्त वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version