Site icon

CG : देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, सुधा ओपन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम…

CG : देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, सुधा ओपन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम…

CG : देशभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश, सुधा ओपन स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम…

बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल

रायपुर । भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत देशभर में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शशि अतुलकर, उप संचालक, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निकिता चौधरी, सीए एवं प्रबंधक, एचडीएफसी बैंक तथा विशेष अतिथि कौशल चौधरी, कोषाध्यक्ष, एम्पेरिया सैफायर ग्रीन, रायपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

बच्चों को बांटे गए तिरंगे
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी.के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह के रूप में कॉफी मग भेंट कर किया। संस्था की ओर से सभी बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान संध्या साहू, प्रिया यादव और महक यादव ने स्वच्छता एवं ‘स्वच्छ भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और समाज में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। प्रस्तुति की अतिथियों और उपस्थित लोगों ने विशेष रूप से सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारती मरावी, कु. खुशी यादव और कु. भावना यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जी.के. भटनागर ने किया।

समारोह का समापन देशभक्ति, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version