Site icon

CG : प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले, पुलिस-FSL टीम जांच में जुटी …

CG: Another murder incident in Mandir

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं प्रेमी जोड़े के आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी इलाके का है। यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मेघराज साहू और नंदिनी धुर्व के रूप में हुई है। दोनों छेरीखेड़ी गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के शव पेड़ से लटके मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version