राजनांदगांव| वाइडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाइडनर कप फुटबॉल स्पर्धा का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मैच गायत्री स्कूल और वाइडनर स्कूल के बीच खेला गया जो मैच रोमांचक रहा। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। गायत्री स्कूल ने 3 के मुकाबले 4 गोल से जीत दर्ज की। टीम ने वाइडनर कप अपने नाम किया। फाइनल के रेफरी क्रिस्टोफर, पार्थ, योगेंद्र रहे।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए। बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड गायत्री स्कूल के अर्पित कोर्राम को मिला। बेस्ट डिफेंस का अवॉर्ड वाइडनर स्कूल के ऐश छेदईया को मिला। बेस्ट स्ट्राइकर का अवॉर्ड वाइडनर स्कूल के जय मंधानी को मिला। बेस्ट मिडफील्डर का अवॉर्ड गायत्री के आलोक रंगारी को मिला। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड गायत्री स्कूल के प्रखर सिंग राजपूत को दिया गया।

