Site icon

10 साल की बच्ची के पेट से निकला तीन किलो का रेयर ओवरी ट्यूमर आठ साल से फैल रही थी बीमारी, दर्द की दवा देते रहे स्थानीय डॉक्टर

15

रामनगर के स्पर्श मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती 10 साल की बच्ची के पेट से 3 किग्रा का रेयर ट्यूमर निकला है। मूल रूप से बेमेतरा निवासी बच्ची के पेट में फैलते जा रहे इस ट्यूमर को निकालकर भिलाई के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है। पिछले आठ सालों में ट्यूमर ने बच्ची के पेट का 90% हिस्सा कवर कर लिया था।

लोकल डॉक्टर दर्द की दवा देते रहे हैं। ऑपरेशन के बाद उसके पेट में न तो दर्द, न ही कोई दूसरी परेशानी है। डाॅक्टराें के मुताबिक ऐसा ट्यूमर वास्तविक तौर पर 40 वर्ष से ज्यादा आयु की अनमैरिड व एक बच्चे वाली महिलाओं को होता है। क्योंकि ओवरी से अपनी साइकिल में अंडे बनते रहते हैं। सभी को यूज नहीं होने से ट्यूमर की आशंका रहती है। 12 वर्ष की आयु से पहले फिमेल में ओवरी का कोई काम नहीं है, इसलिए हर एक लाख बच्चियों में से दो में ही ओवरी का ट्यूमर होता है। इसलिए इसे रेयर ट्यूमर की श्रेणी में रखते हैं।

थोड़ा दर्द होना छोड़कर कोई परेशानी नहीं, इसलिए पहचान करना मुश्किल
ट्यूमर डाइग्नोसिस करने वाली बच्चों की डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि 17 वर्षों की प्रेक्टिस में उन्होंने 3 लाख से ज्यादा बच्चों का इलाज किया लेकिन 10 साल की बच्ची में ट्यूमर पहली बार मिला है। बच्ची कोई परेशानी नहीं बता रही थी, इसलिए ट्यूमर के बारे में सोचना मुश्किल था। लेकिन बच्ची का पेट छूते ही उन्हें बड़े ट्यूमर की आशंका हो गई। जांच में पुष्टि होने पर सर्जरी के लिए रेफर कर दिया।

ट्यूर ने 90% पेट कवर किया था ऑपरेशन में सावधानी रखनी पड़ी
सफल ऑपरेशन कर बच्ची के पेट से 3 किग्रा का ट्यूमर निकालने वाली डॉ. मोनी दीपा साहा ने बताया कि ओवरी के ट्यूमर ने बच्ची के पेट का 90 % हिस्सा कवर कर लिया था। दूसरे अंग और आतें इस ट्यूमर से चिपकी हुई थी। इसलिए ऑपरेशन कर उसे निकालना में उन्हें विशेष सावधानी बरतनी पड़ी, क्योंकि दूसरे अंगों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा था। इसलिए ऑपरेशन करने में उन्हें 2 घंटे लगे।

ब्लड प्रेशर मेनटेन करना चैलेंज, 40 हजार सर्जरी का अनुभव काम आया
ऑपरेशन के लिए बच्ची को बेहोश करने वाले डॉ. संजय गोयल ने बताया कि ट्यूमर ने बच्ची के पेट का 90% हिस्सा कवर कर लिया था। इसकी वजह आंतें और दूसरे अंदरुनी अंगों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा था। पेट खुलते ही दबाव कम होने से बच्ची का बीपी अचानक गिरने की संभावना थी। पेट खोलने पर ऐसा ही हुआ। लेकिन 40000 सर्जरी का अनुभव होने से मैने गिरते बीपी को मेनटेन कर लिया।

Exit mobile version