Site icon

CG : 4 महीने तक सिखाई जाएगी बुनाई की आधुनिक तकनीक …

CG : 4 महीने तक सिखाई जाएगी बुनाई की आधुनिक तकनीक …

CG : 4 महीने तक सिखाई जाएगी बुनाई की आधुनिक तकनीक …

बलौदाबाजार: ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा द्वारा स्वीकृत, जिला हाथकरघा कार्यालय बलौदाबाजार एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे बलौदाबाजार स्थित देवांगन समाज भवन में सोमवार को नवीन बुनाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने राष्ट्रपिता माहत्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग की ओर से जिला अधिकारी अनिल सोम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि हाथकरघाा रोजगार के साधन के साथ साथ हमारे संस्कृति और पहचान का प्रतीक है विभाग बुनकरों को हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 4 माह का होग़ा जिसमें बुनाई की बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा अब तक 20 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य बुनकरों को आधुनिक तकनिक, नए डिजाईन एवं बेहतर विपणन से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा ग्राम स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देना है इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत परमेश्वर यदु भूतपूर्व,जिला यादव समाज अध्यक्ष संतोष यादव,वार्ड पार्षद गौतम सिंह चौहान, रवि फेकर, प्रतिनिधि शशिभुषण शुक्ल, जिला हाथकरघा कार्यालय से सहायक विवेक प्रधान एवं शहर एवं अन्य स्थान से आए गणमान्य नागरिक व प्रशिक्षर्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version