Site icon

राजनांदगांव : खंडेलवाल महिला मंडल ने सावन तीज महोत्सव मनाया, मनोरंजक खेल भी हुए…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव| सावन के पावन महीने में खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा 16 अगस्त को तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने लहरिया परिधान, हरी चूड़ियां और हाथों में मेहंदी सजाकर पारंपरिक तीज उत्सव का रंग जमाया। कार्यक्रम में अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने झूला झूलने के साथ तीज के गीतों पर नृत्य किया और उत्सव का आनंद लिया। आयोजन के अंत में सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। मंडल की पदाधिकारी अभिलाषा खंडेलवाल, राखी अग्रवाल, स्मिता खंडेलवाल, एकता खंडेलवाल एवं सोनाली खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version