Site icon

राजनांदगांव : हत्या के फरार आरोपियों का सुराग नहीं, आक्रोश…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव| चिखली में रविवार रात हुए हत्या के फरार आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। मामले में नाबालिग सहित दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं हत्या के मास्टर माइंड सहित तीन आरोपी अब भी फरार हैं।

चिखली थाना प्रभारी कैलाश चंद मरई ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी में टीम लगी हुई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर चिखली क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात और लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश की स्थिति हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले ही शराब की अवैध बिक्री बंद कराने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चिखली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी सख्त कार्रवाई नहीं हुई। रविवार रात यहां मारपीट के विवाद में 45 वर्षीय सत्यजीत उर्फ पप्पू देशमुख की घर घुसकर हत्या कर दी गई।

Exit mobile version