Site icon

राजनांदगांव : नागपंचमी पर हीरा मोती वार्ड में आस्था और शौर्य का प्रदर्शन…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | नागपंचमी पर वार्ड 39 हीरा मोती वार्ड में आस्था, उत्साह और संस्कृति दिखी। भाजपा पार्षद रवि सिन्हा ने हनुमान जी और अखाड़े के अस्त्र-शस्त्रों का विधिवत पूजन किया।

ढोल-नगाड़ों के बीच अखाड़े की रैली निकाली। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवाओं ने लाठी, तलवार सहित विभिन्न पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ हैरत अंगेज करतब और शौर्य प्रदर्शन किया। युवाओं के अनुशासन, शानदार तालमेल और कौशल ने आकर्षित किया।

वार्डवासियों ने रैली का स्वागत किया और तालियों के साथ युवाओं का उत्साह बढ़ाया। रवि सिन्हा ने कहा अखाड़े की परंपरा केवल शौर्य प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, भाईचारे, आत्म विश्वास सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इससे युवाओं में उत्साह बढ़ता है।

Exit mobile version