राजनांदगांव| जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने बारिश का पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज उपचार और जांच के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में मुख्य गेट के सामने ही जलभराव होने से पैदल आने-जाने वालों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। हालही में यहां भव्य स्वागत द्वार बनाया गया। यहां पानी निकासी का इंतजाम करने की जरूरत है।

