Site icon

CG : IG बिलासपुर रेंज ने ली सायबर थानों की समीक्षा बैठक, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेश …

CG : IG बिलासपुर रेंज ने ली सायबर थानों की समीक्षा बैठक, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेश …

CG : IG बिलासपुर रेंज ने ली सायबर थानों की समीक्षा बैठक, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर तत्काल FIR के आदेश …

आज बुधवार को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP) एवं साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों की उपस्थिति में, साइबर अपराधों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज की मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेज़ी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने के उद्देश्य से बैठक में साइबर अपराधों व विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों पर बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।

प्रमुख बिंदु एवं निर्णय साइबर पोर्टल लॉगिन एवं एफआईआर (FIR) की स्थिति • साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं दर्ज FIR की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। • लंबित प्रकरणों का बिना किसी विलंब के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। सभी थानों का साइबर पोर्टल पर ‘डेली लॉगिन’ अनिवार्य • केवल सायबर थाने ही नहीं, बल्कि रेंज के सभी सामान्य थानों द्वारा रोजाना साइबर पोर्टल पर लॉगिन करना अनिवार्य होगा।

पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को उसी दिन स्वीकार (Accept) कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। • फर्जी/संदिग्ध सिम एक्टिवेट करने वाले पॉस (POS) एजेंटों पर तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश। • पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रेषित mule accounts सूचियों (बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर आदि) के आधार पर तुरंत कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) भेजने के निर्देश दिए गए। पीड़ितों की ठगी की राशि की त्वरित वापसी (Money Restoration)

Exit mobile version