Site icon

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के जीवन में लौटी मुस्कान …

CG: Another murder incident in Mandir

आवागमन में मिली सुविधा, आत्मविश्वास में हुई वृद्धि

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन के कार्यों के साथ-साथ आवागमन में भी सुविधा मिल रही है और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

समाज कल्याण विभाग में सहायक उपकरण के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों में नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम दुधावा निवासी 51 वर्षीय राधेलाल निषाद को ब्लाइंड स्टिक, ग्राम मरकाटोला सरोना निवासी 46 वर्षीय संतोष हिरवानी को सहायक उपकरण, चारामा निवासी 53 वर्षीय दिलीप जैन को बैटरी साइकिल, चारामा निवासी 35 वर्षीय गायत्री देवांगन को छड़ी, ढोढरापाहर निवासी 39 वर्षीय सकुन नेताम को ट्राइसाइकिल एवं छड़ी तथा कोयलीबेड़ा निवासी 12 वर्षीय कुमारी सुमेन नुरूटी को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर सभी दिव्यांगजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। सहायक उपकरण प्राप्त होने से उन्हें पहले की अपेक्षा रोजमर्रा के कार्यों एवं आने-जाने में सुविधा होगी।

Exit mobile version