राजनांदगांव | शहर में कई स्थानों पर पुरानी और जर्जर पार्किंग व्यवस्था के साथ खंडहरनुमा भवन अब शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। लंबे समय से अनुपयोगी पड़े इन स्थानों में गंदगी और अव्यवस्था का आलम है।
आसपास से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने ऐसे भवनों का सर्वे कर या तो उनका उपयोग किया जाए या उसे तोड़ा जाए।

