Site icon

राजनांदगांव : रेलवे ब्रिज के नीचे भरा रहता है पानी, आवाजाही में परशानी…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत आ. भाठापारा से भेड़ीकला मार्ग पर रेलवे पुल क्रमांक 334 पर सालभर पानी भरा रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।

नाराज ग्रामीणों ने 23 अगस्त, रविवार को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रेल रोको आंदोलन करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल पर 12 महीने पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसी मार्ग से भेडीकला में पढ़ने जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही करनी पड़ती है। पानी भरे रहने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रेलवे ट्रैक के उस पार गांव में है किसानों की जमीन ग्रामीणों की समस्या केवल स्कूली बच्चों और राहगीरों तक सीमित नहीं है। गांव के बड़ी संख्या में किसानों की जमीन रेलवे लाइन के दूसरी ओर है। पुल पर पानी भरे रहने के कारण किसानों को अपनी जमीन तक पहुंचने में परेशानी होती है। खेती के मौसम में समस्या होती है।

Exit mobile version