Site icon

राजनांदगांव : जिला अस्पताल में मिलेगी मैमोग्राफी की सुविधा…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में मरीजों को अब मैमोग्राफी की सुविधा मिलेगी। मैमोग्राफी यूनिट लगाने जिला अस्पताल प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल में आरोग्य लैब का संचालन करने वाली एचएलएल कंपनी मशीन उपलब्ध कराएगी और वहीं इसका संचालन करेगी। मैमोग्राफी महिलाओं के स्तनों का एक विशेष एक्स-रे टेस्ट है। इसका मुख्य उपयोग स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, छोटी गांठों या असामान्य बदलावों का पता लगाने किया जाता है। छोटी बीमारी का इलाज सबसे आसान होता है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया इससे मिली तस्वीर को मैमो ग्राफ कहते हैं। यह डॉक्टर को स्तन के अंदरुनी ऊतक को साफ देखने में मदद करता है। मैमोग्राफी टेस्ट की सामान्य कीमत 1 हजार से 3500 रुपए होती है। यह कीमत जांच के प्रकार, एक या दोनों स्तनों के स्कैन, अस्पताल, लैब के स्तर पर निर्भर करती है। जिला अस्पताल में यह जांच बहुत कम कीमत और निशुल्क की जाएगी।

लेबर रूम की पुरानी ओटी के पास शिफ्टिंग की गई पांच मंजिला 100 बेड मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट के ग्राउंड फ्लोर के लेबर रुम को पुरानी ओटी के पास शिफ्ट किया गया है। यहां एक नर्सिंग स्टेशन बनाया गया है। बाकी जगह में प्रसव पीड़ा होने पर यहां आने वाली गर्भवतियों को रखने की तैयारी है। इससे प्राइवेसी बनी रहेगी और पुरूषों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां की ओटी फिलहाल बंद पड़ी है इसे दोबारा शुरू करेंगे। क्रिटिकल कंडिशन में जच्चा-बच्चा को लिफ्ट से सीधे दूसरी मंजिल पर ओपीडी, तीसरी में एसएनसीयू और प्रसूता को चौथी मंजिल के जनरल वार्ड में ले जा सकेंगे।

Exit mobile version