राजनांदगांव , शहर में स्ट्रीट डॉग के काटने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को तुलसीपुर इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले 7 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को खदेड़ा। जिसके बाद अन्य लोग सुरक्षित हो सकें।
कुत्ते ने जिन पर हमला किया है, उनमें से ज्यादातर बुजुर्ग है। जो आसपास के हिस्से में सैर के लिए निकले थे। इधर दो दिन पहले ही पूनम कालोनी इलाके में तीन लोगों को स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था। इधर जिला अस्पताल में मौजूद आंकड़े के मुताबिक इन दिनों रोजाना औसत 10 मामले डॉग बाइट के आ रहे हैं। बारिश के दौरान स्ट्रीट डॉग की संख्या भी बढ़ गई है। जो आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं।
इधर नगर निगम ने स्ट्रीट डॉग के बधियाकरण भी तेज किया है। लेकिन बधियाकरण के बाद कुत्तों को उनके विचरण वाले क्षेत्रों में ही छोड़ा जा रहा है। स्ट्रीट डॉग को अन्य क्षेत्र में छोड़ने का काम नहीं हो रहा है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में स्ट्रीट डॉग की मौजूदगी बनी रहती हैं। इस पर नियंत्रण करना अनिवार्य हो गया है।

