राजनांदगांव| महाराष्ट्रीयन तेली समाज राजनांदगांव की सामाजिक बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाज के प्रमुख मंडल, महिला मंडल और युवा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रमुख मंडल में राजेश (बंडू) समरीत को पुनः अध्यक्ष, संतोष समरित को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर बावनकर को सचिव, चंद्रभूषण गायधनी को कोषाध्यक्ष और गजेन्द्र लांबट को सहसचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रमा देशमुख और अरुण आंबिलकर को शामिल किया गया है।
महिला मंडल की अध्यक्षता प्रियंका पंकज कुरंजेकर को सौंपी गई। वे राजनांदगांव नगर निगम की पार्षद भी हैं। महिला मंडल में नीता गायधने उपाध्यक्ष, अंकिता आंबिलकर सचिव, वैशाली समरित कोषाध्यक्ष, वैशाली मानकर सहसचिव, दुर्गा मानकर क्रीड़ा प्रभारी और शोभा तराने सह क्रीड़ा प्रभारी बनाई गईं।
इसी तरह युवा मंडल में प्रकाश (पिंटू) समरीत को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अभिषेक देशमुख उपाध्यक्ष, अभिषेक गिरेपुंजे सचिव, अभिलाष बिशने कोषाध्यक्ष और राहुल सतीमाहुरे सहसचिव बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक साकुरे और पंकज भोंगाडे को जिम्मेदारी दी गई।

