Site icon

राजनांदगांव : विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रोपे पौधे, वरिष्ठों का किया सम्मान…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव , विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर डोंगरगांव फोटोग्राफर संघ के द्वारा किलाडोंगरी में पौध रोपण किया। इस अवसर पर फोटोग्राफी के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान दे रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफर हेमंत यारदा, धर्मपाल चौधरी, सरजू राम साहू को फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके योगदान तथा नई पीढ़ी के फोटोग्राफरों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाने गमछा व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित फोटोग्राफरों ने एक-दूसरे से अपना परिचय साझा किया तथा फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपने अनुभवों और सफर के बारे में बताया। वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने बताया कि कई लोगों ने शुरुआत में केवल शौक के तौर पर कैमरा उठाया था, लेकिन धीरे-धीरे यही शौक जुनून में बदल गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । कार्यक्रम में राम साहू, ओमकार साहू, हेमंत साहू, शिवम साहू, तीरथ राज देवांगन, राज दुबे, जागेश्वर साहू, मनीष साहू, लोकेन्द्र सिंह, केदार नोन्हारे, तुषार साहू, अमित ढीमर, मनीष पांडे, सोनू साहू व बुधुलाल चक्रधारी सहित फोटोग्राफर संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version