Site icon

राजनांदगांव : सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया अभिनंदन…

final-logo-copy.web

डोंगरगढ़| विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डोंगरगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिरेन्द्र कौर गरचा व नितिन हिरवानी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया।

सम्मानित कर्मचारियों में राधेश्याम दम्बाडे प्राथमिक शाला बिल्हरी, दिनेश कुमार देवांगन उच्च श्रेणी शिक्षक खुड़मुड़ी, सुप्रिया बख्शी प्राथमिक शाला बरनाराकला, संजय कुमार खाण्डेकर प्राथमिक शाला छोटे मुड़पार, जमुना मड़ामे प्राथमिक शाला कलकसा, धन्नूलाल महोबिया प्राथमिक शाला छीपा, उमा कुमार सिन्हा प्राथमिक शाला भेलवाटोला, कचरा मंडावी प्राथमिक शाला चौथना, मिलेश्वर सिंह कामड़ी और राजकुमार वल्लभ प्राथमिक शाला चारभाठा शामिल थे।

Exit mobile version