राजनांदगांव| ममता नगर में सावन झूला महोत्सव का आयोजन आज किया गया। मिथिला महिला मंडल कृष्ण चंद्र भगवान और भोलेनाथ भगवान के भजन कीर्तन के माध्यम से सावन झूला उत्सव मनाया गया। प्रतिवर्ष सावन महीने में झूला उत्सव मनाया जाता है।
ज्ञात हो कि इस समय लड्डू गोपाल को झूला में विराजमान कर प्रत्येक घरों में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है। शहर के मंदिरों में भी कृष्ण भगवान को झूला में बिठाकर भक्तों के द्वारा झूला झुलाया जाता है। यह क्रम जन्माष्टमी 4 सितंबर तक अनवरत जारी रहेगा।

