Site icon

CG : आज से शुरू UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल …

CG : आज से शुरू UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल …

CG : आज से शुरू UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल …

रायपुर: संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 2026 का आयोजन रायपुर में 21 अगस्त 2026, 22 अगस्त 2026, 23 अगस्त 2026, 29 अगस्त 2026 एवं 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। परीक्षा जे. आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, कालीबाड़ी चौक में आयोजित होगी। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा में कुल 185 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बैठक में अभ्यर्थियों के प्रवेश को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। बताया गया कि परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को फेस आइडेंटिफिकेशन के माध्यम से ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रवेश एवं परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर रायपुर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version