Site icon

राजनांदगांव : झूले में विराजे ठाकुर जी के दर्शन करने पहुंच रहे…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव| नगर के प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में हरेली पर्व बाद जगतपालक श्रीकृष्ण का झूला रखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण मंदिर और झूला स्थल को वैष्णव परिवार सहित सहयोगियों द्वारा साज सज्जा की जाती है।

नगर के पुराना थाना स्थल के समीप स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में श्रावण मास पर प्रतिदिन राधाकृष्ण रामायण मंडली के द्वारा शाम 4 बजे से रामायण पाठ किया जा रहा है।

वहीं हरेली त्योहार के साथ ही ठाकुर जी का झूला स्थापित किया गया है। इस अवसर पर नगर के श्रीराम भक्त, एसआर ग्रुप के प्रकाश, विक्की, नवनीत, पीयूष, गौरव, विक्रांत, राहुल, नितेश के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version