Site icon

बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन …

CG: Another murder incident in Mandir

111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

जगदलपुर : कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को आगामी मुख्य परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस मॉक टेस्ट में जिले के 111 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,654 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकासखंडवार सहभागिता के तहत बस्तर विकासखंड से सर्वाधिक 1,603 और बकावण्ड से 1,350 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि जगदलपुर में 1,031, लोहंडीगुड़ा में 850, तोकापाल में 849, दरभा में 636 तथा बास्तानार में 335 विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता और तैयारी का स्व-आकलन किया।

     परीक्षा के सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैठक व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और प्रश्न-पत्र वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने इस पहल को बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे नियमित अभ्यास सत्रों से छात्रों के मन से परीक्षा का डर खत्म होता है, समय प्रबंधन बेहतर होता है और वास्तविक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ होता है।

Exit mobile version