Site icon

बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर में अज्ञात ने लगा दी आग

logo Deep Jagriti

मोहला इलाके के ग्राम डूंडेरा में किसान के बाड़ी में खड़े ट्रैक्टर में अज्ञात आरोपी ने आग लगा दी। घटना 24-25 अगस्त दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित गोमती शंकर मिश्र रात में खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गए। देर रात आसपास के लोगों ने हल्ला मचाकर उन्हें उठाया और ट्रैक्टर में आग लगने की जानकारी दी। उनके ट्रैक्टर में अज्ञात आरोपी ने आग लगा ली थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से बुझाया गया। लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version