Site icon

राजनांदगांव : शाम को आवागमन की परेशानी, छात्राओं ने स्कूल समय में परिवर्तन करने की रखी मांग …

CG: Another murder incident in Mandir

अंबागढ़ चौकी l पीएमश्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने विद्यालय के समय में परिवर्तन करने की मांग की है। दोपहर 12 से 5 के मध्य विद्यालय संचालन का विरोध करते हुए यहां की छात्राओं ने शाला का समय प्रातः साढ़े सात से दोपहर 12 बजे की अवधि में करने की मांग रखी है।

कन्या शाला की छात्राएं हिमेश्वरी, गीता, दामिनी, भाविका, गरिमा पटेल, गरिमा गंगासागर, खुशी निषाद, चंचल निर्मलकर, कामिनी राजपूत, ईशा देवांगन, करिश्मा निषाद, कुमकुम कोमरे, जागृति, दीपाली पटेल, कंचनमाला, धारा रावटे, चांदनी पटेल, दिशा पटेल, लोकेश्वरी बैस, देविका कुंजाम, हिमानी उईके, गौरी देवागन, गुंजन पटेल, भाविका ठाकुर, कल्पना कुंभकार, लोफिता कोमा, कविता ठाकुर, भुनेश्वरी पटेल, अदिति निषाद, अमिशा नुरेटी, गीतांजली खरे, सुमन कोमरे, ईशा जुरेशिया, सीता कौशिक, तुलेश्वरी कोमरे, विभा पटेल, तमन्ना शर्मा, सुमित्रा निषाद, संध्या, रेशमी, साधना पटेल, लिलिमा पटेल इत्यादि छात्राओं ने विद्यालय का संचालन प्रातः साढ़े सात से बारह की अवधि में कराने की मांग की है।

छात्राओं ने बताया कि पूर्व के वर्षों में व पिछले शैक्षणिक सत्र में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या शाला का स्कूल का संचालन प्रातः साढ़े सात से दोपहर 12 बजे के मध्य होता था। लेकिन नवीन शैक्षणिक सत्र में कन्या शाला हिंदी माध्यम के संचालन की अवधि सुबह से बदलकर दोपहर की दूसरी पाली में 12 से 5 बजे की अवधि में कर दिया गया है। छात्राओं ने बताया कि दोपहर 12 से 5 की अवधि में स्कूल के संचालन से उन्हें खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अंग्रेजी व हिंदी माध्यम का साथ क्लास, मुश्किलें बढ़ी: छात्राओं ने बताया कि वर्तमान में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम शाला का संचालन दोपहर की पाली 12 से 5 की अवधि में हो रहा है। छात्राओं ने बताया कि दोनों माध्यम की स्कूलें एक कैंपस में अलग-अलग संचालित हैं। लेकिन साइंस विषय की पढ़ाई हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थियों को एक साथ बिठाकर किया जाता है।

शाम को अंधेरा होने से घर वापसी में परेशानी होती है छात्राओं ने बताया कि इस विद्यालय में सैकडों छात्राएं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आती है। दोपहर 5 बजे बजे शाला छूटने के बाद उन्हें घर वापस जाने में ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए आवागन के लिए बसें नहीं मिलती है। साइकिल व पैदल आने वाली छात्राओं को शाम को अंधेरा घिर जाने से घर वापसी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं ने आवागमन की समस्या बताते हुए कहा कि उन्हें घर वापसी के समय अनहोनी व दुर्घटना का भय रहता है। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन समिति, प्राचार्य से स्कूल का समय पूर्ववत सुबह के पहले पाली में करने की मांग की।

नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलकर बनाई समस्या पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या शाला की छात्राओं ने विद्यालय के समय में परिवर्तन करने तथा सुबह की पाली में स्कूल संचालन की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी से भेंटकर उन्हें अपनी समस्या बताई। छात्राओं ने नपं अध्यक्ष को बताया कि दोपहर के समय हिंदी माध्यम कन्या शाला के संचालन में ग्रामीण क्षेत्र से पढ़ाई के लिए स्कूल आने वाली छात्राओं को आवागमन सहित अन्य कई तरह की समस्याएं आ रही है। नपं अध्यक्ष ने कहा कि प्राचार्य व प्रशासन से चर्चा कर उन्हें समय परिवर्तन करने के लिए मांग रखेंगे।

Exit mobile version