Site icon

कहा- छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन सत्ता सुख के लिए घर के झगड़े सुलझा रहे

कहा- छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन सत्ता सुख के लिए घर के झगड़े सुलझा रहे

छत्तीसगढ़ में कई दिनों से चल रहे सत्ता संग्राम के बीच बयानबाजी का दौर भी जारी है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग में अब राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।

सांसद सरोज पांडेय ने कहा, छत्तीसगढ़ ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस की सरकार को प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया। एक बार फिर से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के लिए सत्ता सुख भोगने का साधन है, जनसेवा का माध्यम नहीं है। दो महीनों से सभी विकास कार्य ठप कर सरकार घर के झगड़े सुलझा रही है। यह जनादेश का अपमान है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने ट्वीट किया।

दिल्ली में कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा जारी
इस बीच कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा दिल्ली में बढ़ता ही जा रहा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया दिल्ली में जमे हुए है। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, शकुंतला साहू, शिशुपाल सोरी समेत अन्य विधायक गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके है।

वहीं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेता व छाया वर्मा भी दिल्ली पहुंच रही है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत भी जाने वाले है। हालांकि कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली जाने की वजह अलग-अलग बता रहे है। कोई भी सरकार के फॉर्मूले को लेकर बात नहीं कर रहा है।

Exit mobile version