राजनांदगांव रविवार अवकाश के दिन भी राजनांदगांव संभाग के डाकघर सिर्फ प्लास्टिक कोटेड वाटर प्रूफ लिफाफे की और टिकट की बिक्री के साथ राखियों को पोस्ट करने खुले रहेंगे। प्रधान डाकघर के अधीक्षक ने बताया रविवार को केवल यहीं काम होंगे अन्य नहीं। प्रधान डाकघर में 10 रुपए प्रति नग में स्पेशल लिफाफे उपलब्ध है।
महिलाओं के लिए अलग काउंटर है। उनकी सुविधा के लिए रविवार अवकाश के दिन भी संभाग के सभी डाकघर खुले रहेंगे। इस बार 520 रुपए प्रति नग में राखी गिफ्ट पैक की सुविधा भी है। भाई और बहन के बीच स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। पोस्ट ऑफिस में राखी भेजने स्पेशल लिफाफे की बिक्री जारी है। रोज बड़ी संख्या में लोग स्पेशल लिफाफे खरीदने पहुंच रहे। बाजार में राखियों की दुकानें सज चुकी है।

