Site icon

राजनांदगांव : सावन के अंतिम सोमवार को चंद्रमौलेश्वर राजा स्वरूप में शहर भ्रमण करेंगे महाकाल…

final logo copy

राजनांदगांव , सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को संस्कारधानी शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आएगी। बाबा महाकाल की भव्य शाही पालकी यात्रा दोपहर 2 बजे सिद्धपीठ मां शीतला मंदिर से निकलेगी। बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर राजा स्वरूप में नगर भ्रमण कर भक्तों को सुख-समृद्धि और मंगल का आशीर्वाद देंगे। पालकी यात्रा में त्रिशूल, डमरू, नंदी, शंख, ढोल-मंजीरे और जयघोष के बीच भक्तिभाव का माहौल रहेगा। आयोजन समिति द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली पालकी यात्रा की तैयारी की गई है।

बाबा महाकाल की पालकी को राजसी सम्मान के साथ शहर में भ्रमण कराया जाएगा। शहर के विभिन्न रास्ते में चौराहों में सामाजिक, धार्मिक और सेवा संस्थाओं, व्यापारी संगठनों तथा मंदिर समितियों की ओर से पालकी का स्वागत, आरती, पूजन और पुष्पवर्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। पालकी यात्रा में तीन भव्य झांकियां तैयार की जा रही हैं। इनमें भगवान शिव की महिमा देखने को मिलेगी। गुजरात का महाकाल ढोल भी यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। राजनांदगांव. सावन माह में शिवलयों में पूजा-अर्चना और दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ जुट रही है।

झांकियों से संस्कृति से जुड़े संदेश मिलेंगे झांकियों से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को धार्मिक एवं सांस्कृति से जुड़े संदेश मिलेंगे। शाही पालकी यात्रा मां शीतला मंदिर से शुरू होकर जमातपारा, फव्वारा चौक, महाकाल चौक, सिनेमा लाइन, आजाद चौक, भारत माता चौक, महेश पथ, बालाजी मंदिर गंज चौक, लोहार पारा होकर भरकापारा काली मंदिर पहुंचेगी शिव-शक्ति मिलन से यात्रा विश्राम होगा। पवन डागा, नीलू शर्मा, लक्ष्मण लोहिया, महाकाल सेना, संगठन मंदिर समितियों ने तैयारी की है। इसका उद्देश्य शाही पालकी से आस्था, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति का उत्सव मनाना है।

महादेव मंदिर से निकलेगी कांवड़ यात्रा लालबाग स्थित लाल बागेश्वर महादेव मंदिर में सावन महोत्सव का समापन अंतिम सोमवार को विशेष आयोजनों के साथ होगा। सुबह 5 बजे मोहारा से जल लेकर कांवड़ यात्रा निकलेगी, जो सिंघोला महाकाल के दर्शन के बाद वापस मंदिर में पहुंचेगी। सुबह 11 बजे आचार्य द्वारा रुद्राभिषेक, हवन, पूर्णाहुति और महाआरती होगी। दोपहर 2 बजे शहंशाह सांई शहरा वाले साईं जी का आगमन भी होगा। मंदिर सेवा संस्था और सलाहकार अवतराम तेजवानी ने श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया है। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है।

द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महा रुद्राभिषेक होगा सावन के अंतिम सोमवार को मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में रात 9 बजे द्वादश ज्योतिर्लिंगों का महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। बर्फानी सेवाश्रम समिति की ओर से होने वाले इस आयोजन में अंचल सहित देशभर से आने वाले शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि आयोजन बर्फानी दादाजी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में होगा।

Exit mobile version