Site icon

CG : मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आए, शिकायत दर्ज …

CG : मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आए, शिकायत दर्ज …

CG : मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्ष आमने–सामने आए, शिकायत दर्ज …

बिलासपुर: रतनपुर के महामाया मंदिर के गेट पर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच पुराने चोरी के विवाद को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना के बाद दोनों पक्ष रतनपुर थाने पहुंचे और पुलिस में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई। तुषार पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान उसे मौके पर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मारपीट के दौरान चोट लगने और कपड़े फटने का भी उल्लेख किया गया है।

दूसरी ओर रेहाना बेगम ने भी पुलिस में शिकायत देकर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बाल पकड़कर उनके साथ मारपीट की। महामाया मंदिर के गेट के पास सार्वजनिक रूप से हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद और कहासुनी होती दिखाई दे रही है।, फिलहाल रतनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version