Site icon

CG : चंगोराभाठा हत्या के मामले में 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में …

CG: Another murder incident in Mandir

रायपुर: राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चाकूबाजी की घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वारदात 23 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभाठा में हुई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।मृत्यु व विपदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भोला विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भोला विश्वकर्मा का स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने एकजुट होकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों और अपचारियों को पकड़ लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की हत्या और बलवा धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अलग से जारी की जाएगी।

Exit mobile version