Site icon

राजनांदगांव : प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना कर सेवा लाभ देने की मांग, शिक्षकों का प्रदर्शन…

final logo copy

मानपुर , ब्लॉक मुख्यालय मानपुर में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई मानपुर के शिक्षकों ने 22 अगस्त एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और आक्रोश रैली निकाली।

मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रशेखर ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने सेवा में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति को दूर करने तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की पुरजोर मांग की।

इंद्रप्रस्थ स्टेडियम मानपुर धरना स्थल पर जिला ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक सचिव किशोर साहू के द्वारा टीईटी अनिवार्यता , वेतन विसंगति एवं प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त लाभ देने की मांग रखी।

फेडरेशन का यह आंदोलन क्रमबद्ध रूप से 29 अगस्त को जिला स्तर व शिक्षक दिवस तक शासन द्वारा निर्णय नहीं किया जाता है तो 9 सितंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम मानपुर से शुरू होकर रैली तहसील व विकास खंड शिक्षा अधिकारी मानपुर कार्यालय पहुंची।

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया: प्रदर्शन के अंत में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ और तहसीलदार को मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version