Site icon

CG : रक्षाबंधन के पहले एडवांस में मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा …

CG : रक्षाबंधन के पहले एडवांस में मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा …

CG : रक्षाबंधन के पहले एडवांस में मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा …

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन के त्योहार से पहले एक बेहद खुशी की खबर आई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. सरकार का यह प्रयास है कि रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले ही अगले महीने की किस्त यानी 31वीं किस्त एडवांस में महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाए, ताकि वे उत्साहपूर्वक त्योहार मना सकें.भौगोलिक संदर्भ बहनों के खातों में भेजी जा चुकीं 30 किस्तें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक कुल 30 किस्तें छत्तीसगढ़ की बहनों के खातों में भेजी जा चुकी हैं. इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से अब तक 19,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विशाल राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है. सीएम साय ने स्पष्ट किया कि इस योजना का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है और वे इसका भरपूर लाभ उठा रही हैं.

Exit mobile version