Site icon

राजनांदगांव : मुख्य मार्ग पर मवेशी दिखा तो अब 1000 रुपए लगेगा जुर्माना…

final-logo-copy.web

डोंगरगढ़ , ग्राम पंचायत मुसरा कला में ग्रामसभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। बैठक में समर्थ पोर्टल अंतर्गत टैक्स जमा प्रणाली को ऑनलाइन करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा व समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का संकल्प पारित किया गया है।

ग्राम पंचायत के त्रैमासिक आय-व्यय का वाचन व अनुमोदन किया गया है। ग्राम मुसरा कला जिला मुख्यालय से लगे मार्गों में घुमंतू पशुओं के नियंत्रण के लिए संकल्प पारित किया गया। मवेशी मालिक से 1000 रुपए प्रतिदिन जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। मुक्तिधाम की मरम्मत व संरक्षण के लिए समतलीकरण का कार्य, शौचालय निर्माण, पौध रोपण किया गया है उनके देखरेख का संकल्प पारित किया गया है। ग्रामसभा की अध्यक्षता सरपंच गायत्री टेंभुरकर ने किया। बैठक में सचिव मोहित कुमार साहू, रोजगार सहायक भारती साहू व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

घरों में सोख्ता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने दिया जोर: वी बी जीराम जी अंतर्गत कार्य योजना तैयार कर प्राथमिकता क्रम में ग्रामीणों द्वारा कार्ययोजना सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 तैयार किया गया है। एसडब्ल्यूएम 2026 आदेश अंतर्गत चार प्रकार के कचरा का पृथक्करण, प्रत्येक घरों से कचरा संग्रहण का कार्य करने, स्वच्छता शुल्क प्रति परिवार 30 रुपए देने के लिए पारित किया गया है।

Exit mobile version