Site icon

राजनांदगांव : कॉलेज में सद्‍भावना दिवस पर लगाए गए पौधे…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव| शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके योगदान को नमन करते हुए सद्भावना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ.ए के धमगाये के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रियांकी गजभिए, डॉ.आशाराम साहू के नेतृत्व में सद्भावना दिवस मनाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थित बॉटनिकल गार्डन पर पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयं सेवक, महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version