Site icon

बांगो बांध में जल आवक कम होने से जलस्तर में गिरावट …

CG: Another murder incident in Mandir

सक्ती : बांगो बांध में आज सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच पानी की आवक कम होने के कारण जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। कार्यपालन अभियंता एस के भारती ने बताया कि बांध के जल भराव को नियंत्रित करने के लिए जलद्वारों की कुल ओपनिंग को 3.00 मीटर से घटाकर 2.00 मीटर किया गया है।
वर्तमान में अतिरिक्त पानी की निकासी 5 जलद्वारों एवं पावर हाउस के माध्यम से की जा रही है। बांध का वर्तमान जलस्तर 358.17 मीटर (91.12 प्रतिशत) है। बांध में पानी का इनफ्लो 18,822 क्यूसेक तथा आउटफ्लो 20,492 क्यूसेक दर्ज किया गया है।
जल आवक एवं जलस्तर की स्थिति की सतत निगरानी करते हुए जलद्वारों के संचालन को आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित किया जा रहा है।

Exit mobile version