Site icon

स्टाफ व दवाइयों की कमी दूर करने की रखी मांग

logo Deep Jagriti

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्वशासी समिति के सदस्य अशोक फड़नवीस ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की। इस दौरान फड़नवीस ने बताया कि बसंतपुर से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री शिफ्ट हो गया है पर कई तरह की कमियां बनी हुई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। फड़नवीस ने मंत्री को बताया कि स्टाफ के साथ ही दवाइयों की कमी बनी हुई है। गायनोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट , रेडोयोलॉजिस्ट, एनेस्थिसिया एक्सपर्ट, स्टाफ नर्स, तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री को जिला अस्पताल की समस्याओं से भी अवगत कराया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि दवाइयों की कमी जल्द ही दूर की जाएगी।

Exit mobile version