Site icon

अवैध शराब बेचने वालों पर की गई कार्रवाई

logo Deep Jagriti

चिखली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिलने पर बोइरडीह निवासी पंचु पारधी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 20 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी तरह स्टेशनपारा में अवैध्र शराब बेचने के मामले में प्रियांशु बघेल को गिरफ्त में लिया गया। मोंतीपुर में दबिश देकर मुकेश जंघेल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भी शराब बेच रहा था। इसी तरह खूबलाल जंघेल के पास से भी शराब बरामद की गई। घासीदास सतनामी के कब्जे से 16 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी चंदननगर में अवैध रूप से शराब बेच रहा था। चिखली चौकी प्रभारी ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version