राजनांदगांव | सावन मास के चतुर्थ सोमवार को बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा सिद्धपीठ मां शीतला माता देवाला से शाम 4 बजे निकाली गई। 24 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार पर राजा स्वरूप बाबा चंद्रमौलेश्वर की पालकी नगर भ्रमण के पहले मां शीतला माता मंदिर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद जयघोष के साथ नगर भ्रमण के लिए पालकी निकाली। पालकी के सोनार पारा पहुंचने पर प्रथम पूजन मां शीतला दुर्गा-गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों व मोहल्लेवासियों ने की। यहां पूजन के बाद प्रसादी वितरण किया गया।

