राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ राजनांदगांव का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नोबल साहू की अगुवाई में मोहला पहुंचा। यहां आयोजित परिवार संस्कार कार्यशाला में समाज के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य परिवारों में संस्कार, आपसी प्रेम, एकजुटता और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। कार्यशाला में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने परिवार संस्कार, सामाजिक दायित्व, पारिवारिक एकता और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है। संस्कारवान और सुदृढ़ परिवार से ही मजबूत, संगठित एवं संस्कारयुक्त समाज का निर्माण होता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के कार्यकारिणी सदस्य मदन साहू, जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष नोबल साहू, जिला महामंत्री नीलमणी साहू, महिला प्रकोष्ठ सह-संयोजिका भुनेश्वरी साहू सहित मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला साहू संघ के अध्यक्ष मदन साहू, उपाध्यक्ष छन्नू साहू, महिला उपाध्यक्ष कांति साहू, जिला महामंत्री मोहन साहू, कोषाध्यक्ष चेतन साहू, संगठन सचिव अर्जुन लाल साहू, महिला संगठन सचिव हिलेश्वरी साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक शेषराम सार्वा, सह महामंत्री दयाल दास साहू, संरक्षक गिरीश साहू, मुख्य सलाहकार अर्जुन दास साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक परसदास साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, परिवारों में संस्कारों को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। संघ के निर्देशानुसार परिवार संस्कार अभियान को समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने पर जोर दिया।

