Site icon

ग्राम माठपुर में बिजली गिरने से चरवाहे की मौत

logo Deep Jagriti

ग्राम माठपुर में रविवार शाम बिजली गिरने से एक चरवाहे की मौत हो गई। मृतक रामसिंह श्याम (55 वर्ष) ग्राम माठपुर का रहने वाला है। वह गायों को चराने के लिए भगड़ा वाले रास्ते पर नाला किनारे जंगल की ओर गया था। इसी दौरान मौसम बिगड़ने पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे चरवाहे की मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version