राजनांदगांव | बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही बढ़ जाती है।
ऐसे समय में पंजीयन, जांच और दवा वितरण काउंटर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को इंतजार करना पड़ता है। मरीजों की संख्या को देख काउंटर, स्टाफ और सुविधा बढ़ाने की जरूरत है।

