Site icon

इंडस्ट्रीज लाइन में 5 से 6 घंटे तक बंद कर रहे बिजली सप्लाई

logo Deep Jagriti

बिजली कंपनी की ओर से लोड शेडिंग के नाम पर आए दिन बिजली की सप्लाई बंद कर दी जा रही है। इससे आम लोगों के साथ ही छात्रावासों में रह रहे स्टूडेंट्स परेशान हैं। 10 दिन से युगांतर स्कूल, डेंटल कॉलेज, सीआईटी के आसपास की बिजली सप्लाई रात को बंद कर दी जा रही है।

यहां रह रहे स्टूडेंट्स को अंधेरे में रहने मजबूर हो जा रहे हैं। बताया गया कि सीआईटी के समीप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना संचालित है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश कन्नौजे ने बताया कि बिजली कंपनी के अफसरों के पास शिकायत की गई है। इसके बाद भी व्यवस्था सुधार नहीं रहे हैं। कन्नौजे का कहना है कि अगर लाइन में कोई फॉल्ट है तो इसे सुधारा जाए।

बिजली कंपनी के डीई गोस्वामी ने बताया कि प्रदेशभर में बिजली की खपत बढ़ गई है। बारिश नहीं होने से पंप भी चल रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने से लोड बढ़ गया है। कंपनी को बाहर से बिजली लेनी पड़ रही है। इसी वजह से इंडस्ट्रीज लाइन में लोड शेडिंग कर रहे हैं। शाम को इस लाइन में दो से तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद कर रहे हैं।

Exit mobile version