राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर के कुछ सरकारी दफ्तरों के सामने जलजमाव की स्थिति बन रही है। सीएमएचओ कार्यालय के साथ पीछे वाले अस्पताल, तहसील कार्यालय के सामने, जिला अस्पताल के दूसरे मेन गेट के पास पानी जमा होने से आवाजाही में समस्या होती है।
काम से पहुंचने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पैदल आने वाले लोगों को पानी से निकलना पड़ता है यहां निकासी का उचित इंतजाम करने की जरूरत है।

