Site icon

मोहला : भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार, विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार

final-logo-copy.web

– रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, गनिता बोदले ने जताया ‘विष्णु भैया’ का आभार

       मोहला,। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि मिलने से मोहला विकासखंड के ग्राम एकटकन्हार निवासी हितग्राही गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
          गनिता बोदले ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों, परिवार के खर्च और अपनी छोटी बेटी की देखभाल में करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ड्राइवर का कार्य करते हैं, ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि परिवार के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।
         उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि खाते में आने से उन्हें काफी खुशी हुई है। इस राशि से वे अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है और त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देती है। गनिता बोदले ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। तीज-त्योहार के अवसर पर मिलने वाली यह राशि उनके लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि हमारे परिवार के लिए बहुत सहारा है। रक्षाबंधन पर मिली इस राशि से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Exit mobile version