Site icon

राजनांदगांव : पथराटोला में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन…

final logo copy

अंबागढ़ चौकी , ग्राम पंचायत अरजकुंड के आश्रित ग्राम पथराटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी ने किया। मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक व सामुदायिक स्थलों का विकास लोगों की सुविधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक मंडावी का आभार व्यक्त किया। वहीं विधायक के नेतृत्व और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर 60 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ग्रामीणों के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ग्राम खुर्सीटिकुल, ग्राम पंचायत परसाटोला में 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा ग्राम गोपलीनचुवा में 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी विधायक ने भूमिपूजन किया।

Exit mobile version