Site icon

राजनांदगांव : नेशनल हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करें…

final logo copy

राजनांदगांव , सड़क हादसों की रोकथाम के साथ दुर्घटना के बाद पीड़ितों को तत्काल इलाज और राहत मिले, इसे लेकर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि दुर्घटना के मामलों की ई-डीएआर पोर्टल पर समय पर एंट्री की जाए और अस्पताल से प्रकरण ऑनलाइन दर्ज होने के बाद पुलिस 24 घंटे के भीतर उसका सत्यापन करें। प्रक्रिया में देरी के कारण दुर्घटना पीड़ितों को इलाज व पीएम राहत योजना का लाभ मिलने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटनाओं पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। एनएचएआई अधिकारियों को हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग करने और सड़क पर आने वाले मवेशियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने नियमित निगरानी और कार्रवाई जरूरी है। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के किनारे बन रहे सर्विस लेन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डेंजर जोन में व्यवस्था दुरुस्त करने कहा।

Exit mobile version