Site icon

राजनांदगांव : कीड़ा और बौद्धिक स्पर्धा में अर्जुनी संकुल प्रथम…

final logo copy

डोंगरगढ़ | एलबी नगर में जिला स्तरीय कीड़ा व बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू थे। अध्यक्षता कर रहे जिला ग्राम भारती अध्यक्ष बुंदा वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। दलेश्वरने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए सरस्वती शिशु मंदिर के सदाचार के बारे में बताया।

इस जिला स्तरीय खेलकूद में राजनांदगांव जिले के 29 विद्यालय के लगभग 550 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रहलाद वर्ग से लेकर किशोर वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। प्रहलाद वर्ग में अर्जुनी संकुल 54 अंक लेकर प्रथम स्थान रहा और बाल वर्ग अर्जुनी संकुल 75 अंक लेकर प्रथम स्थान रहा।

कार्यक्रम संपन्न कराने में निर्णायकों ने अपना मुख्य भूमिका निभाई जिसमें राजनांदगांव जिला के जिला समन्वय पूनम चंद साहू व शारीरिक प्रभारी धनीराम यादव, बौद्धिक प्रभारी डामन जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई।

Exit mobile version