Site icon

राजनांदगांव : पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने बनाई राखी…

final logo copy

डोंगरगांव | पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण प्रेमी व जल प्रहरी भोज साहू (शुभम्) ने कबाड़ से जुगाड़ कर तितली के आकार की विशाल राखी तैयार की है। करीब 4 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी इस राखी को साइकिल के पुराने पहिए के रिंग, स्कोप व अन्य वेस्ट मटेरियल से यदु साइकिल स्टोर्स के संचालक खिलावन यदु, सोहन यदु के सहयोग से बनाया गया है।

राखी में जल ही जीवन है, जल है तो कल है और पेड़-पौधों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है जैसे संदेश लिखे गए हैं। इसे सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एसडीएम अनिकेत साहू, कार्यालय के कर्मचारियों, वृक्षांश साहू, खुशबू साहू के सहयोग से लगाया गया है। एसडीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर कबाड़ से आकर्षक राखी बनाकर पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश देना सराहनीय प्रयास है।

Exit mobile version