Site icon

शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों की मूलभूत सुविधाएं को लेकर कलेक्टर गंभीर

final logo copy

जिला शिक्षा अधिकारी एवं अपर कलेक्टर को खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने दिए निर्देश
        
उत्तर बस्तर कांकेर , शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को कलेक्टर कुंदन कुमार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण एवं स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और अपर कलेक्टर कांकेर को खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा करने तथा उसका रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।


    जिला शिक्षा अधिकारी को आज ही सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करने तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर कांकेर को जिला शिक्षा अधिकारी,समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा कार्यालय एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पदस्थ सभी स्थापना प्रभारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्या,मांगो तथा स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर समीक्षा करने तथा विस्तृत रिपोर्ट करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

Exit mobile version